MP Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2024: सरकारी नौकरी का सुनिश्तित अवसर

Rate this post

MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2024

जो भी बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार एक सुनहरा मौका लेकर आई है। किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्रालय के तहत कृषि विस्तार अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 के कई खाली पदों पर बिना किसी परीक्षा के भर्ती की जाएगी। इस कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आप 6 सितंबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी महिला और पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को विभाग द्वारा वेतनस्तर-06 के अनुसार सैलरी दी जाएगी, जो एक अच्छा वेतन है। MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2024 से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में दी गई है। आप इसे पढ़कर घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद

इस भर्ती में कृषि विस्तार अधिकारी के 313 पद और सहायक ग्रेड-3 के 40 पद रिक्त हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में दिलचस्पी रखते हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

आवेदन शुल्क

जो भी महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में ₹250 का भुगतान करना होगा। यह भुगतान आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि किसी भी माध्यम से कर सकते हैं।

READ Also  CSIR NET December 2025 आवेदन फॉर्म, परीक्षा तिथि, सूचना, डाउनलोड PDF CSIR

MP KRISHI VISTAR ADHIKARI BHARTI 2024 पात्रता मानदंड विवरण

शैक्षणिक योग्यता

MP कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2024 के लिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही, कंप्यूटर का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के, सिर्फ वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से मिल जाएगी।

वेतनमान

इस भर्ती को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को कृषि विस्तार अधिकारी और सहायक ग्रेड-3 के पदों पर प्रतिमाह ₹19,500 से ₹80,500 तक की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी स्तर 4 के अनुसार दी जाएगी।

MP KRISHI VISTAR ADHIKARI BHARTI 2024 हेतु आवेदन कैसें करें?

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Iforms MP Online की वेबसाइट पर जाएं।
  2. नीचे दिए गए क्र. 181 में जानकारी देखें।
  3. Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  5. लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट ले लें।
  8. अब इंटरव्यू की तारीख का इंतजार करें।

MP कृषि विस्तार अधिकारी और सहायक ग्रेड-03 भर्ती 2024 से जुड़ी और भी जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

READ Also  Bihar NMMSS Scholarship 2024-25: बिहार के छात्रों के लिए NMMSS स्कॉलरशिप अब मिलेगी 12,000 रुपये की सहायता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top