Qureka पर खेलें और जीतें: आसान तरीके से पैसे कमाने के ट्रिक्स

Rate this post

Qureka पर पैसे कमाने के बारे में जानें

आज की बढ़ती तकनीक की दुनिया में ऑनलाइन कमाई के साधन दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, चाहे वह ऐप्स के माध्यम से हो या वेबसाइटों के। आप अपने कौशल का उपयोग करके इन सभी जगहों से पैसे कमा सकते हैं। इसी क्रम में एक ऐप “Qureka” भी है, जिसमें विभिन्न टास्क को पूरा करके अच्छी कमाई की जा सकती है। इसमें गेम्स, क्विज़, और ‘Refer and Earn’ जैसे विकल्प मिलते हैं, जिनका लाभ आप मुफ्त में उठा सकते हैं।

Qureka App Se Paise Kaise Kamaye

इस लेख के माध्यम से हम आपको Qureka ऐप के बारे में और इससे कमाई कैसे की जा सकती है, इसकी चरणबद्ध जानकारी देंगे। यदि आप Qureka प्लेटफॉर्म पर नए हैं और इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होगा।

Qureka App क्या है?

Qureka एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप है जहां उपयोगकर्ता गेम खेलकर और क्विज़ के जरिए वास्तविक पुरस्कार जीत सकते हैं। इसके अलावा इसमें सामान्य ज्ञान, बॉलीवुड, गणित आदि के विभिन्न प्रकार के गेम्स भी उपलब्ध हैं। समय-समय पर इसमें रियल गेम शो भी होते हैं, जिसमें अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करके सही उत्तर देने पर नगद पुरस्कार जीते जा सकते हैं। ध्यान रखें, इस ऐप से आप सीधे पैसे नहीं कमा सकते, बल्कि गेम्स के माध्यम से रिवॉर्ड्स, गिफ्ट वाउचर, और कैश प्राइज प्राप्त कर सकते हैं। इसे प्ले स्टोर से एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने इंस्टॉल किया है।

READ Also  PM Fasal Bima Yojana 2024 : किसानों को फसल के नुकसान पर सरकार करेगी भरपाई, यहां देखें पूरी जानकारी

Qureka ऐप से पैसे कमाने के तरीके

1. वीडियो देखकर पैसे कमाएं

यदि आपको वीडियो देखना पसंद है, तो आप अपने खाली समय में Qureka ऐप पर वीडियो देखकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, इसमें वीडियो देखने के बदले में सीधे पैसे नहीं मिलते, बल्कि कॉइन्स मिलते हैं जिन्हें आप बाद में पैसे के रूप में बदलकर अपने खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं या अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

वीडियो देखने की प्रक्रिया:

  • सर्वप्रथम, Qureka ऐप को अपने मोबाइल पर ओपन करें।
  • “वॉच वीडियो” का विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब वीडियो को शुरू से अंत तक देखें, और आपको कुछ कॉइन्स मिलेंगे।
  • मिले हुए कॉइन्स आपके Qureka वॉलेट में सीधे जोड़ दिए जाएंगे, जिनका उपयोग आप गेम या क्विज में कर सकते हैं।

2. क्विज खेलें

Qureka ऐप पर विभिन्न कैटेगरीज जैसे सामान्य ज्ञान, खेल, मनोरंजन, विज्ञान आदि में क्विज मिलते हैं, जिन्हें खेलकर आप अच्छी खासी रकम जीत सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सभी सवालों के सही-सही जवाब देने होंगे।

क्विज खेलने की प्रक्रिया:

  • बहुत सारे कैटेगरीज में से एक का चयन करें।
  • “Play” पर क्लिक करें और टर्म्स पढ़ें।
  • “Earn Coins” पर क्लिक करें।
  • सही उत्तर देने पर कॉइन्स आपके खाते में जुड़ जाएंगे।

जरूरी बातें – क्विज में हिस्सा लेने के लिए कुछ कॉइन्स की जरूरत होती है। अगर आपके पास कॉइन्स नहीं हैं, तो आपको कुछ वीडियो देखने पड़ेंगे।

3. रेफर करके पैसे कमाएं

जब आप इस ऐप पर अपने रेफरल लिंक को किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर करते हैं और वह व्यक्ति आपके रेफरल लिंक के माध्यम से पहली बार साइन अप करता है, तो आपको इसके बदले में बोनस मिलता है। आप भी इस बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

READ Also  Vikramaditya Yojana Scholarship 2024 – 12वीं पास छात्रों को मिलेगी 2500 रूपये सहायता राशि, ऐसे करे आवेदन

रेफर करने की प्रक्रिया:

  • “Refer and Play” विकल्प पर क्लिक करें।
  • टर्म्स और कंडीशन्स पढ़ें।
  • इनवाइट करने के लिए व्हाट्सएप का आइकन दिखेगा।
  • जब कोई यूजर आपके रेफरल लिंक के माध्यम से पहली बार साइन अप करता है, तो आपके खाते में रेफरल बोनस जुड़ जाएगा।

4. लीडरबोर्ड के जरिए पैसे कमाएं

इसमें लीडरबोर्ड का भी विकल्प मिलता है। इसमें जो भी यूजर टॉप पर आता है, उन्हें एक्स्ट्रा बोनस दिया जाता है। प्रदर्शन को सुधारने के लिए जितने भी टास्क दिए जाते हैं, उन्हें नियमों और शर्तों के अनुसार पूरा करना होगा, तभी आप लीडरबोर्ड का लाभ उठा सकते हैं।

Qureka ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं ?

  • ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store या Qureka की वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करें: डाउनलोड के बाद Qureka ऐप को खोलें।
  • भाषा चुनें: अपनी पसंद की भाषा चुनें।
  • प्रारंभिक प्रश्नों का उत्तर दें: ऐप में कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब दें।
  • तीन डॉट्स पर क्लिक करें: ऊपरी दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • Join Qureka पर जाएं: “Join Qureka” पर क्लिक करें।
  • साइन-अप विकल्प चुनें: फेसबुक, गूगल, या मोबाइल नंबर का विकल्प चुनें।
  • Mobile Number से साइन अप करें: अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP वेरीफाई करें: दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • अकाउंट बनाएं: OTP वेरीफाई करने के बाद, आपका अकाउंट बन जाएगा।

Qureka ऐप सेफ है या नहीं?

यह एक लोकप्रिय मोबाइल ऐप है जो सभी आधिकारिक नियमों का पालन करती है। इस ऐप को सही तरीके से उपयोग करने पर कोई परेशानी नहीं होगी।

READ Also  UP Ration Card Online Check, Status, List, Suchi, Download

FAQ

Q1. क्या Qureka App में पैसे जीतने के लिए कोई पैसे लगाने की आवश्यकता है?
Ans. जी नहीं, यह पूरी तरह से निशुल्क है। आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पैसे कमा सकते हैं।

Q2. क्या Qureka App में गेम खेलने के लिए सीधे पैसे मिलते हैं?
Ans. जी नहीं, इसमें गेम या अन्य टास्क को पूरा करने के बदले सीधे कॉइन्स मिलते हैं।

Q3. क्या Qureka App में रेफर का विकल्प भी उपलब्ध है?
Ans. जी बिलकुल, इसमें “Refer and Play” का विकल्प उपलब्ध है।

Q4. Qureka App से महीने में कितनी कमाई की जा सकती है?
Ans. इस ऐप से आप छोटी-मोटी पॉकेट मनी के लिए ही कमा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top