PM Fasal Bima Yojana 2024 : किसानों को फसल के नुकसान पर सरकार करेगी भरपाई, यहां देखें पूरी जानकारी

Rate this post



प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

वर्ष 2016 में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों को उनकी फसल खराब होने की स्थिति में आर्थिक सहायता देने वाली एक योजना है। इस योजना के माध्यम से यदि कोई किसान अपनी फसल का बीमा कराता है तो उसे कुल प्रीमियम का अधिकतम 2% देना होगा। जबकि शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा। इसके बाद यदि प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या रोगों से फसल का नुकसान होता है तो किसानों को बीमा की पूरी राशि दे दी जाती है।

आज के समय में खेती को सही ढंग से करना एक चुनौती पूर्ण काम है। क्योंकि जहां एक तरफ मौसम संबंधी अनिश्चितता रहती है। वहीं दूसरी तरफ नई किस्म की बीमारियों ने फसलों को बर्बाद कर रखा है। इस कारण से किसान जितना पैसा खेती में खर्च करते हैं उतना उनको मिल भी नहीं पता। इन्हीं सब समस्याओं का समाधान करने के लिए PM Fasal Bima Yojana को लाया गया। जिसमें किसान अपनी रबी,खरीफ तथा अन्य बागवानी फसलों का बीमा बहुत ही कम प्रीमियम पर कर सकता है।

PM FASAL BIMA YOJANA OVERVIEW

  • आर्टिकल का नाम: PM Fasal Bima Yojana 2024
  • उद्देश्य: किसानों को उनकी फसल के नुकसान होने की स्थिति में आर्थिक सहायता राशी प्रदान करना।
  • लाभार्थी: देश के सभी किसान।
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmfby.gov.in/
READ Also  Pm Mudra Loan Yojana 2024: अब सबका होगा अपना खुद का बिजनेस सरकार दे रही है लोन, जाने कैसे

PM FASAL BIMA YOJANA के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की कोई सीमा नहीं है, भले ही सरकार को 90% प्रीमियम का भुगतान करना पड़े।
  • किसानों को खरीफ की सभी फसलों के लिए मात्र 2%, रबी की फसलों के लिए 1.5% तथा बागवानी फसलों के लिए 5% का प्रीमियम देना होगा।
  • सरकार ने इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी किया है, जो किसी भी घटना के होने के 72 घंटे के भीतर फसल के नुकसान की रिपोर्टिंग करेगा।
  • फसल में होने वाले नुकसान का आकलन सैटलाइट इमेजरी, रिमोट सेंसिंग तकनीकी, ड्रोन तथा AI के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह योजना फसल की बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता देती है।
  • फसल काटने के बाद अधिकतम 14 दिनों तक कवरेज उपलब्ध रहता है।
  • यह सभी प्राकृतिक आपदाओं,फसली रोग, कीट आदि से सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए पात्रता

  • कोई भी भारतीय किसान इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • जिस भूमि का बीमा कराया जाता है, किसान को उस भूमि का मालिक या बटाईदार होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी जमीन का कोई प्रमाण पत्र या किराएदारी समझौते का प्रमाण होना आवश्यक है।
  • जिन किसानों को अन्य किसी योजना के माध्यम से फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला होगा वही इसमें आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज–

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • भूमिका खसरा नंबर
  • बटाईदार की स्थिति में समझौते की फोटोकॉपी
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
READ Also  Cricket Se Paise Kaise Kamaye – 5 Asan Aur Legal Tarike

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?

PM Fasal Bima Yojana में केवल ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले पीएम फसल बीमा योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
  2. होम पेज पर Farmer Corner नाम से एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर दें।
  3. अब आपको Login for Farmer या Guest Farmer पर क्लिक करके आगे बढ़ाना है। यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो Guest Farmer पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी, पता, आदि विवरण दर्ज करना होगा।
  5. सभी जानकारी दर्ज करके नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और Create User पर क्लिक कर दें।
  6. इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा यहां से आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  7. अब दोबारा से Farmer Corner पर क्लिक करके Login for Farmer पर क्लिक कर दें।
  8. यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करना है तथा Request for OTP पर क्लिक करना है।
  9. OTP वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  10. अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  11. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
  12. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top